सतपाल महाराज के माली की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2020 - 06:49 PM (IST)

 

देहरादूनः उत्तराखंड मे कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज केे माली की आज संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के बाद से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। दरअसल, कैबिनेट मंत्री और उनके परिवार के साथ वह भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।

जानकारी के अनुसार, कैबिनेट मंत्री और उनके परिजनों के 22 कोरोना पॉजिटिव लोगों में माली भी शामिल था। माली का 10 जून तक कोविड सेंटर में इलाज हुआ था। इसके बाद प्रशासन ने उन्हें घर भेज दिया था। माली की उम्र लगभग 70 वर्ष की थी।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक माली की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बता दें कि सतपाल महाराज और पत्नी अमृता रावत अभी भी ऋषिकेश के एम्स में भर्ती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static