उत्तरकाशी में SDRF ने फिर से शुरू किया हेली रेस्क्यू, 2 गर्भवती महिलाओं को पहुंचाया अस्पताल
punjabkesari.in Friday, Aug 23, 2019 - 11:22 AM (IST)
उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में एसडीआरएफ के द्वारा 2 गर्भवती महिलाओं को रेस्क्यू किया गया। इसके साथ ही उन्हें इलाज के लिए देहरादून स्थित अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर शुक्रवार सुबह सहस्रधारा हेलीपैड पर लैंड हुआ। यहां से एसडीआरएफ की टीम के द्वारा बलावट गांव की 2 गर्भवती महिलाओं 25 वर्षीय रेखा रानी और 21 वर्षीय प्रतिमा को रेस्क्यू किया गया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए देहरादून स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
बता दें कि 21 अगस्त को रेस्क्यू कार्य में लगा एक हेलीकॉप्टर बिजली की तारों में उलझकर क्रैश हो गया था। इस हादसे में पायलट सहित 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से हेली रेस्क्यू कार्य बंद कर दिया गया था।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
उत्तरकाशी में फिर हादसा! अनियंत्रित होकर कार खाई में गिरी, दो युवकों की मौत; पूरे गांव में पसरा मातम

