द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर धाम के खुले कपाट, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने किए प्रथम दर्शन

punjabkesari.in Tuesday, May 22, 2018 - 11:34 AM (IST)

उत्तरकाशीः उत्तराखंड में केदारनाथ धाम के द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर धाम के कपाट सोमवार को पौराणिक परंपराओं के साथ खोल दिए गए हैं। 

सीएम ने देश की उन्नति के लिए की कामना 
जानकारी के अनुसार, बाबा की चल विग्रह उत्सव डोली गौंडार से होते हुए मद्महेश्वर  पहुंची, जहां सैकड़ों भक्तों के साथ ही राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और केन्द्रीय मंत्री उमा भारती भी जयकारों के बीच बाबा के प्रथम दर्शनों के गवाह बने। मुख्यमंत्री ने दर्शन और महाभिषेक पूजा कर देश और प्रदेश की उन्नति की कामना की। इस दौरान इन्होंने कहा कि धाम में सुविधााएं जुटाने के लिए सरकार पूरे प्रयास करेगी। 

अब ग्रीष्मकाल में अगले 6 महीनों तक आम श्रद्धालुओं के लिए धाम के कपाट खोल दिए गए हैं। मुख्य पुजारी के द्वारा पहले तो भगवान को समाधि रुप से निवार्ण रुप में लाया गया। इसके उपरान्त हवन और रुद्राभिषेक के बाद श्रृंगार किया गया। मद्महेश्वर धाम में भगवान के नाभि क्षेत्र की पूजा की जाती है और यहां पर शिव-शक्ति दोनों एक साथ रहते हैं। 

बता दें कि उच्च हिमालयी क्षेत्र की यह अति दुर्गम यात्रा है और लिंगायत समुदाय के मुख्य पुजारी यहां पूरे 6 महीने बाबा की सभी पूजाएं करते हैं। इसके साथ ही हक हकूक धारी पंच गौंडारी भी पूजा व्यवस्थाओं के संचालन में सहयोग करते हैं। 

Nitika