सचिवालय संघ के चुनावी परिणाम हुए घोषित, दीपक जोशी एक बार फिर बने अध्यक्ष

punjabkesari.in Saturday, Jun 09, 2018 - 03:38 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में सचिवालय संघ चुनावी परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार, संघ के द्विवार्षिक पद पर एक बार फिर दीपक जोशी ने जीत दर्ज कर ली है। दीपक जोशी ने अपने प्रतिद्वंदी नरेद्र प्रसाद रतूडी को 62 वोटों से हराकर जीत हासिल की है। 

उपाध्यक्ष पद पर संदीप कुमार चमोली ने वीरेन्द्र सिंह पंवार को 371 मतों के बड़े अंतर से हराकर जीत हासिल की है। इसके साथ ही महासचिव पद पर राकेश जोशा ने प्रमोद कुमार को 185 वोटों से हराया है। सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने चुनावी परिणाम घोषित करते हुए बताया कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित 19 पदों केलिए 38 दावेदारों के मतों की मतगणना कर ली गई है। इसमें 1050 वोटों में से सचिवालय के 900 कर्मचारियों और अधिकारियों ने अपने मत का प्रयोग किया। 

वहीं जीत का जश्न मनाते हुए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने सभी मतदाताओं का आभार प्रकट किया। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों का उठाया जाएगा। 
 

Nitika