देहरादूनः स्मृति ईरानी ने रक्षाबंधन समारोह में लिया हिस्सा, गणेश जोशी एवं महेंद्र भट्ट की कलाई पर बांधी राखी

punjabkesari.in Monday, Aug 08, 2022 - 10:49 AM (IST)

देहरादूनः केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को यहां पहुंचकर रक्षाबंधन समारोह में हिस्सा लिया। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र में शाम को आयोजित समारोह में पहुंची ईरानी ने जोशी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की कलाई पर राखी भी बांधी।

PunjabKesari

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया है। उन्होंने भाजपा को भी एक परिवार बताया और कहा कि परिवार में रक्षा बंधन का बहुत महत्व होता है। स्मृति ईरानी ने कहा कि उत्तराखंड की महिलाएं भी प्रधानमंत्री की बहनें हैं और यह संदेश वह उन तक पहुंचाएंगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि रक्षा बंधन का त्योहार भाई-बहन के पवित्र प्रेम की निशानी है।

PunjabKesari

जोशी ने कहा कि बहनों और माताओं के प्यार और भरोसे के बल पर ही उन्हें अपने जीवन में सफलता मिली है। उधर, स्मृति ईरानी के यहां पहुंचने की सूचना मिलते ही महिला कांग्रेस कार्यकर्ता काले झंडे लेकर उनका विरोध करने के लिए बीजापुर अतिथि गृह के बाहर पहुंच गईं। हालांकि, मंत्री अतिथि गृह नहीं पहुंची और सीधे ही कार्यक्रम स्थल पहुंच गईं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static