ग्लोबल ग्रीन में एशिया प्रशांत ग्रीन फेडरेशन का प्रतिनिधित्व करेंगी Advocate स्निग्धा तिवारी

punjabkesari.in Monday, Dec 14, 2020 - 12:08 PM (IST)

हल्द्वानीः एशिया प्रशांत ग्रीन फेडरेशन (एपीजीएफ) की रविवार को आयोजित हुई वर्चुअल बैठक में अधिवक्ता स्निग्धा तिवारी को ग्लोबल ग्रीन में प्रतिनिधित्व हेतु चुन लिया गया है। वर्तमान में उत्तराखंड उच्च न्यायालय में प्रैक्टिस कर रही स्निग्धा अगले तीन वर्षों तक इस पद पर कार्य करेंगी।

एशिया प्रशांत ग्रीन फेडरेशन में शामिल सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के आज सम्पन्न हुए चुनाव में स्निग्धा को ग्लोबल ग्रीन में प्रतिनिधित्व के लिए चुना गया है। एपीजीएफ में न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, जापान, इराक, लेबनान, मंगोलिया, ताइवान, भारत, पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश सहित 21 देश शामिल हैं। ग्लोबल ग्रीन दुनिया में जलवायु परिवर्तन, सामाजिक न्याय, दुनिया से भूख को समाप्त करने, पर्यावरणीय ज्ञान, विविधताओं के संरक्षण एवं उनके प्रति सम्मान, संतुलित विकास, जन भागीदारी वाले जीवन तंत्र की स्थापना के लिए सक्रिय प्रयास व वैश्विक अभियानों का संचालन करता है।

ग्लोबल ग्रीन में एपीजीएफ की तरह अमेरिका, यूरोप एवं अफ्रीकी देशों की चार फेडरेशन हैं। इन चार फेडरेशनों से चुने गए 24 प्रतिनिधि ग्लोबल ग्रीन के दो वैश्विक महाधिवेशनों में शिरकत करते हैं। लगभग 50 वर्षों में विकसित हुई इस संस्था ने केनबरा (ऑस्ट्रेलिया) में हुए अधिवेशन में ग्लोबल ग्रीन चाटर्र को अंगीकृत किया था। इसमें पर्यावरणीय चिंताओं से जुड़ी संस्थाएं, राजनीतिक दल, स्वयं सेवी संस्थाएं, फाउंडेशन शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि स्निग्धा तिवारी उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी (उपपा) के केंद्रीय अध्यक्ष पी.सी तिवारी की पुत्री हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static