मौसम ने बदला अपना मिजाज,  राजधानी सहित कई क्षेत्रों में हुई बर्फबारी

punjabkesari.in Friday, Mar 16, 2018 - 12:21 PM (IST)

देहरादून: उत्तराखंड में बुधवार रात से ही राजधानी सहित सारे राज्य का मौसम बदल गया। देहरादून में बुधवार सुबह तक काफी गर्मी थी लेकिन उसी दिन रात से ही मौसम ने करवट बदलनी शुरु कर दी। गुरुवार को तापमान अधिक था लेकिन ठंडी हवाओं ने लोगों को राहत प्रदान की। इसके अतिरिक्त मसूरी सहित आसपास की मध्य और दूर की काफी ऊंचाई वाली पहाड़ियों में बारिश हुई है। 

केदारनाथ धाम में हुई जोरदार बर्फबारी 
इसके अतिरिक्त रुद्रप्रयाग जिले में भी मौसम का मिजाज बदल गया है। गुरुवार को आसमान में बादल छाए हुए थे और ठंडी हवाएं चल रही थी। वहीं केदारनाथ धाम में भी बुधवार को जोरदार ओलावृष्टि हुई और देर रात से लगातार बर्फबारी जारी रही जो कि गुरुवार तक भी नहीं रुकी। धाम में घना कोहरा छाया रहा और तेज गरज के साथ हवाएं चल रही थी। 

बर्फबारी के कारण आपदा पुनर्निर्माण कार्य हुआ प्रभावित 
बता दें कि इस साल यह पहला मौका है जब धाम में तोज हवाओं के साथ भारी गर्जनाएं भी हुई। इसके साथ-साथ लगातार हो रही बर्फबारी के चलते धाम का तापमान गिर गया है और पारा माइनेस 5 डिग्री तक चला गया है। इससे ठंड बढ़ने के साथ-साथ आपदा पुनर्निर्माण कार्य भी काफी प्रभावित हो गए है। केदारपुरी ने करीब डेढ़ फीट बर्फ की चादर ओढ़ ली है।