उत्तरकाशी में बनेगा देश का पहला स्नो लेपर्ड संरक्षण केंद्र, गंगोत्री विधायक ने जताया आभार

punjabkesari.in Monday, Aug 03, 2020 - 04:45 PM (IST)

 

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले को वाइल्ड लाइफ संरक्षण के लिए सौगात मिली है। आपको बता दें कि स्नो लेपर्ड (हिम तेंदुए) के लिए देश का पहले संरक्षण केंद्र गंगोत्री धाम के नजदीकी भैरोघाटी (लंका) में बनाया जा रहा है। वहीं गंगोत्री विधायक गोपाल रावत ने केंद्र और राज्य सरकार के इस फैसले का आभार व्यक्त किया है।

विधायक ने कहा कि जिले में देश के पहले हिम तेंदुए के संरक्षण केंद्र बनाए जाने से अब भैरोघाटी विधानसभा गंगोत्री का नाम देश व विदेश में जाना जाएगा। वहीँ उत्तरकाशी के वन प्रभाग डीएफओ संदीप कुमार ने बताया कि इससे गंगोत्री हिमालय में पाए जाने वाले दुर्लभ हिम तेंदुए का संरक्षण भी होगा। साथ ही इससे विंटर पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

वहीं उत्तरकाशी के भैरोघाटी में 5.50 करोड़ की लागत से देश का पहला स्नो लेपर्ड संरक्षण केंद बनेगा। 2017 में हिमालय सिक्योर परियोजना जो शुरू की गई थी, उसके बाद भारतीय वन्य जीव संस्थान द्वारा किए वन्य जीव संरक्षण को लेकर सरकार ने इस केंद्र को बनाने के लिए भैरबघाटी को चुना। भैरव घाटी में केंद्र बन जाने के बाद हिम तेंदुओं की गणना भी हो सकेगी।

बता दें कि गंगोत्री नेशनल पार्क में समय-समय पर फुटेज देखने को मिले हैं, जिससे साफ पता चलता है कि गंगोत्री हिमालय में भी हिम तेंदुए विचरते हैं। हालांकि उनकी गिनती नहीं हुई है लेकिन हिम तेंदुआ संरक्षण केंद्र बन जाने से गंगोत्री हिमालय में भी इनकी संख्या का पता चल सकेगा। क्योंकि राज्य में अब तक अनुमान के तहत 86 स्नो लेपर्ड होने की बात की जाती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static