कैबिनेट बैठक से भी नहीं निकला कर्मचारियों के भत्तों में बढ़ोतरी करने की समस्या का हल

punjabkesari.in Saturday, Feb 02, 2019 - 12:45 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड के लगभग 3 लाख कर्मचारियों द्वारा आंदोलन की चेतावनी देने के बाद आपातकाल में कैबिनेट बैठक का आयोजन किया गया, लेकिन बावजूद इसके कर्मचारियों की मांगों को लेकर सरकार कोई सटीक फैसला नहीं कर पाई।

बता दें कि, आवासीय भत्तों में मामूली बढ़ोतरी को लेकर कर्मचारी संघ ने सरकार को आंदोलन की चेतावनी दी थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक बुलाई गई। बजट सत्र आहूत होने के चलते इस कैबिनेट बैठक के निर्णय को सार्वजनिक नहीं किया गया। हालांकि, कर्मचारियों के भत्ते में कुछ प्रतिशत वृद्धि की गई, लेकिन इससे कर्मचारी खुश नहीं है।

वहीं कर्मचारी सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी के अनुसार कर्मचारी कैबिनेट की बैठक के निर्णय से संतुष्ट नहीं है। सभी कर्मचारी संघ के साथ मीटिंग कर आगे की रणनीति तय की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static