सोनू सूद ने उत्तराखंडियों के लिए फिर दिखाई दरियादिली, 19 लोगों को मुंबई से भिजवाया ऋषिकेश

punjabkesari.in Monday, Jun 08, 2020 - 05:37 PM (IST)

 

ऋषिकेशः लॉकडाउन में फंसे प्रवासियों के लिए अभिनेता सोनू सूद मसीहा बन चुके हैं। उन्होंने मुंबई में फंसे भिन्न-भिन्न राज्यों के लोगों को उनके घर तक पहुंचाया है। इसी क्रम में आज फिर उत्तराखंड मूल के 19 लोगों को सोनू सूद ने मुंबई से ऋषिकेश भिजवाकर दरियादिली दिखाई है।

उत्तराखंड के 19 लोगों को सोनू सूद ने अपने निजी खर्च से बस द्वारा ऋषिकेश भिजवाया है। इनमें 8 लोग टिहरी के एक भानियावाला और एक ऋषिकेश का शामिल है, जबकि 9 लोगों के शरीर का तापमान अधिक होने के कारण उन्हें रुड़की में ही उतार दिया गया था। वहीं ऋषिकेश पहुंचे लोगों ने बताया कि वह लोग 5 जून को मुंबई से बस में सवार हुए थे। इसके बाद रविवार देर रात लगभग 12 बजकर 30 मिनट पर ऋषिकेश पहुंचे।

इतना ही नहीं रास्ते में सोनू सूद के द्वारा खाने पीने की व्यवस्था के साथ सैनिटाइजर इत्यादि की व्यवस्था भी की गई। बता दें कि इससे पहले भी अभिनेता ने हवाई मार्ग से प्रवासियों को उत्तराखंड भिजवाया था।

Nitika