उत्तराखंड के प्रवासियों की मदद के लिए आगे आए सोनू सूद, 55 लोगों को प्लेन से पहुंचाया घर

punjabkesari.in Friday, Jun 05, 2020 - 06:49 PM (IST)

 

देहरादूनः फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासियों को उनके घर तक पहुंचाने में काफी सहायता की है। इसी बीच अब वह उत्तराखंडियोंं की मदद के लिए भी आगे आए हैं। उन्होंने 55 लोगों को एयरलिफ्ट कर राजधानी देहरादून पहुंचाया है।

सोनू सूद ने मुंबई में फंसे 55 प्रवासियों को हवाई मार्ग से देहरादून पहुंचाया है। साथ ही वह इन प्रवासियों को छोड़ने खुद एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोगों से बात की। प्रवासी उन्हें देखकर बेहद खुश हुए और उनके साथ सेल्फी भी ली। वहीं इन प्रवासियों को घर से एयरपोर्ट तक लाने के लिए गाड़ियों का इंतजाम भी सोनू सूद ने ही किया।

बता दें कि सोनू सूद ने भिन्न-भिन्न राज्यों में फंसे उत्तर प्रदेश और बिहार आदि कई राज्यों के प्रवासियों को गाड़ियों और हवाई मार्ग के द्वारा उनके गंतव्य तक पहुंचाया है।

Nitika