देवभूमि की सौम्या ने PCS-J में हासिल किया 72वां रैंक, मध्य प्रदेश में बनेगी सिविल जज

punjabkesari.in Thursday, Aug 22, 2019 - 04:13 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड की राजधानी देहरादून निवासी सौम्या सिंह को पीसीएस (जे) सामान्य श्रेणी में 72वां रैंक हासिल हुआ है। इसी के चलते सौम्या अब मध्य प्रदेश सिविल जज के लिए चयनित हुई हैं।

जानकारी के अनुसार, सौम्या सिंह का कहना है कि सौम्या ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। उनका कहना है कि मेहनत से अधिक जरूरत सकारात्मक सोच की होती है, सकारात्मक सोच से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। वहीं सौम्या के चयनित होने पर उनके परिजन भी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

बता दें कि यह सौम्या का दूसरा प्रयास था। सौम्या ने साल 2017 में राजावाला स्थित इक्फाई यूनिवर्सिटी से लॉ की परीक्षा उत्तीर्ण की। सौम्या के पिता सेलाकुई स्थित भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान में बतौर सीनियर टेक्निकल अफसर के पद पर तैनात हैं।

Nitika