प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया के सवालों पर भड़के खेल मंत्री, कहा- आप कांग्रेस के एजेंट हैं क्या?

punjabkesari.in Monday, Jul 23, 2018 - 05:00 PM (IST)

हल्द्वानीः उत्तराखंड के खेल मंत्री अरविंद पांडे सोमवार को हल्द्वानी जिले में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने इंदिरा गांधी क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण किया। 

जानकारी के अनुसार, खेल मंत्री के निरीक्षण के बहाने लोगों ने स्टेडियम में खूब उत्पात मचाया। खेल मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया के कई सवालों के जवाब दिए। मीडिया के द्वारा खेल मंत्री से सवाल पूछा गया कि स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए कोई सुविधा नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के पास किट और कोच ना होने के कारण वह अपनी प्रतिभा नहीं दिखा पा रहे हैं।

इस सवाल का जवाब देते हुए खेल मंत्री ने कहा कि 9 महीने में तो बच्चा भी बड़ा नहीं होता तो विकास कार्य कैसे होंगे। उन्हें अभी मंत्री बने केवल डेढ़ साल ही हुए है। इसके बाद मीडिया के द्वारा खेल मंत्री से पूछा गया कि आप पिछली सरकार के द्वारा किए गए कामों के बाद नया क्या काम करने जा रहे हो। इस सवाल पर खेल मंत्री ने गुस्से में जवाब देते हुए कहा कि आप कांग्रेस के एजेंट हैं क्या?

इसके बाद अरविंद पांडे भड़क गए और गुस्से में उन्होंने कहा कि वह किसी भी सवाल का जवाब नहीं देंगे। इसी बीच वह प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़कर चले गए। बता दें कि अरविंद पांडे अपने बयानों के चलते सदैव सुर्खियों में बने रहते हैं। इसी के चलते एक बार फिर से वह अपने विवादित बयान में फंस गए। 

Nitika