स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी के निधन पर आज राज्य सरकार ने राजकीय शोक किया घोषित

punjabkesari.in Wednesday, Jun 26, 2019 - 10:34 AM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड के प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरू स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी जी महाराज के मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन के बाद राज्य सरकार ने बुधवार को 1 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।

सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सरकारी इमारतों पर लगा राष्ट्रीय झंडा आधा झुका होगा और कोई भी सरकारी मनोरंजक कार्यक्रम नहीं होगा। वहीं आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने बताया कि भारत माता जनहित ट्रस्ट के 87 वर्षीय प्रमुख का पिछले कुछ समय से यहां के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था।

बता दें कि उनकी ‘समाधि' बुधवार को हरिद्वार स्थित राघव कुटीर में संपन्न होगी। इसमें आध्यात्मिक और राजनीतिक जगत के प्रमुख लोगों के आने की संभावना है।




 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static