राज्य सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 IAS और 19 PCS अधिकारियों का किया तबादला

punjabkesari.in Saturday, Jan 05, 2019 - 04:42 PM (IST)


देहरादूनः उत्तराखंड में राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 15 आईएएस और 19 पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया है।

15 आईएएस अधिकारियों के नाम इस प्रकार हैंः-
 

  • सीएम के अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश को मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तराखंड नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (यूसीडीए) के प्रभार से हटा दिया गया है। यूसीडीए का प्रभार सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर को दे दिया गया।
  • देहरादून के डीएम एसए मुरुगेशन से नगर निगम के मुख्य नगर अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार ले लिया है। इसका प्रभार आईएएस विनय शंकर पांडेय को दे दिया गया।आईएएस आशीष जोशी से कृषि और उद्यान का प्रभार लेकर प्रभारी सचिव आवास और गृह की जिम्मेदारी सौंप दी गई।
  • प्रभारी सचिव बने भूपाल सिंह मनराल को कार्मिक, नियोजन, मुख्य सचिव के स्टाफ ऑफिसर और निदेशक शहरी विकास का प्रभार सौंप दिया गया।
  • अपर सचिव डॉ. वी. षणमुगम से संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी ले ली गई।
  • अपर सचिव राम बिलास यादव को महिला कल्याण और आयुक्त निशक्तजन के पद से हटा दिया गया।
  • प्रभारी सचिव बने बृजेश कुमार संत को खनन एवं प्रबंध निदेशक उत्तराखंड की जिम्मेदारी दी गई।
  • डीएम नैनीताल विनोद कुमार सुमन को कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार से हटा दिया गया।
  • सचिव लोकसेवा आयोग आनंद स्वरूप का तबादला हरिद्वार से अपर सचिव सूक्ष्म, लघु और मध्य उद्योग के पद पर किया गया।
  • अपर सचिव अल्पसंख्यक कल्याण और ऊर्जा कै. आलोक शेखर तिवारी को वैकल्पिक ऊर्जा का प्रभार दिया गया।
  • अपर सचिव उदयवीर यादव को गृह विभाग से मुक्त करते हुए उन्हें गोपन की जिम्मेदारी सौंप दी गई और उन्हें संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाया है।
  • अपर सचिव को पुनर्गठन अतुल कुमार गुप्ता को सिंचाई और लघु सिंचाई का भी प्रभार दिया गया।
  • हरिद्वार के जिलाधिकारी दीपक कुमार से हरिद्वार विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार हटा दिया गया।
  • आईएएस रोहित मीणा को चमोली के डिप्टी कलेक्टर के पद से स्थानांतरित कर कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक पद पर भेजा गया।
  • देहरादून के सिटी मजिस्ट्रेट मनुज गोयल का तबादला मुख्य विकास अधिकारी ऊधमसिंह नगर के पद पर किया गया।
  •  

19 पीसीएस अफसरों का तबादला इस प्रकार हैः-

  • अपर सचिव गृह देवकृष्ण तिवारी का तबादला ऊधमसिंह नगर जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद पर कर दिया गया।
  • योगेंद्र यादव को निदेशक समाज कल्याण और महिला कल्याण के पद से हटाकर हल्द्वानी से देहरादून अपर सचिव महिला कल्याण और आयुक्त निशक्तजन बनाया गया।
  • ऊधमसिंह नगर के मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार पांडेय को हरिद्वार विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष और हरिद्वार नगर निगम का मुख्य नगर अधिकारी बनाया गया।
  • सचिव मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण प्रकाश चंद दुमका को उत्तराखंड राज्य औद्योगिक विकास निगम के महाप्रबंधक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
  • हरिद्वार के अपर जिलाधिकारी ललित नारायण मिश्र को नगर निगम का मुख्य नगर अधिकारी के प्रभार से हटा दिया गया।
  • पीसीएस जगदीश लाल को हरिद्वार का सिटी मजिस्ट्रेट बना दिया गया।
  • जयवर्धन शर्मा बागेश्वर का डिप्टी कलेक्टर और सुरेंद्र सिंह जांगपांगी को नैनीताल का अपर जिलाधिकारी बनाया गया।
  • ऊधमसिंह नगर के डिप्टी कलेक्टर नारायण सिंह नबियाल को विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी नैनीताल बनाया गया।
  • टिहरी के डिप्टी कलेक्टर दीपेंद्र सिंह नेगी का तबादला आदेश निरस्त करते हुए हरिद्वार के डिप्टी कलेक्टर पद पर रखा है।
  • डिप्टी कलेक्टर सुंदर सिंह का तबादला बागेश्वर से ऊधमसिंह नगर में कर दिया गया।
  • रुद्रप्रयाग के डिप्टी कलेक्टर का तबादला कर उन्हें हरिद्वार भेजा गया।
  • उत्तराखंड प्रशासन अकादमी के संयुक्त निदेशक विनोद गिरी गोस्वामी को निदेशक समाज कल्याण बनाया गया।
  • अपर जिलाधिकारी नैनीताल बीएल फिरमाल को चंपावत का अपर जिलाधिकारी बनाया गया और यहां से इस पद पर तैनात त्रिलोक सिंह का तबादला जीएमवीएन के महाप्रबंधक पद पर किया गया।
  • पीसीएस जगदीश लाल को हरिद्वार का सिटी मजिस्ट्रेट बनाया गया।
  • नैनीताल के डिप्टी कलेक्टर अशोक कुमार जोशी को केएमवीएन का महाप्रबंधक बनाया गया है।



 

Nitika