विश्व जनसंख्या दिवस पर विधायक ने दिया बयान, कहा- भारत में तेजी से बढ़ रही जनसंख्या

punjabkesari.in Wednesday, Jul 11, 2018 - 07:06 PM (IST)

ऊधमसिंहनगरः उत्तराखंड में भाजपा विधायक राजकुमार ठकुराल एक बार फिर से सुर्खियां बटोर रहे हैं। 

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर लगातार बढ़ रही जनसंख्या पर बोलते हुए राजकुमार ठकुराल ने कहा कि आज विश्व में लगातार जनसंख्या बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भारत में तेजी के साथ जनसंख्या बढ़ रही है। विधायक ने कहा कि आज भारत में हम दो और हमारे दो के कानून पर सरकार काम कर रही है। भारत सरकार को जल्द ही इस कानून को राज्यसभा और लोकसभा के सदनों में रखकर इस पर ठोस कानून बनाना चाहिए। 

राजकुमार ठकुराल ने कहा कि आज भारत को जनसंख्या नियंत्रण के लिए चाइना से सीख लेनी चाहिए। चाइना में जनसंख्या नियंत्रण के लिए ठोस कानून बनाए गए है। भारत को भी बढ़ती जनसंख्या पर रोक लगानी चाहिए। देश में तेजी से बढञ रही जनसंख्या आने वाले समय में देश के लिए घातक सिद्ध होगी। 

Nitika