SP-BSP गठबंधन से गरमाई उत्तराखंड की राजनीति, अजय भट्ट ने बताया सांप और नेवले की जोड़ी

punjabkesari.in Monday, Jan 14, 2019 - 01:17 PM (IST)

देहरादूनः सपा-बसपा के गठबंधन के बाद उत्तर प्रदेश के साथ-साथ उत्तराखंड की राजनीति भी गरमा गई है। इसी के चलते सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रही है। इसी क्रम में उत्तराखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने गठबंधन को सांप और नेवले की जोड़ी बताया है।

जानकारी के अनुसार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सपा-बसपा के गठबंधन को लेकर कहा कि सांप और नेवले एक बिल में अधिक समय तक नहीं रह सकते। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन भी अधिक समय तक नहीं रहेगा। वहीं अजय भट्ट ने सपा-बसपा से सवाल करते हुए कहा कि महागठबंधन करने वाले अपने प्रधानमंत्री का नाम सार्वजनिक करे। उन्होंने कहा कि जब यह नाम सामने आएगा तभी इसकी मजबूती को माना जा सकता है।

गौरतलब है कि शनिवार को बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए ऐलान किया कि बसपा और सपा 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।


 

Nitika