उत्तरकाशी में विपक्ष पर बरसे अमित शाह, कहा- 70 साल से गरीबी नहीं हटा पाई कांग्रेस

punjabkesari.in Wednesday, Apr 03, 2019 - 01:59 PM (IST)

उत्तरकाशीः भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं उत्तराखंड की देवभूमि पर यहां के समस्त निवासियों को मन से प्रणाम करता हूं। उन्होंने कहा कि देवभूमि अब विकास के रास्ते पर चल पड़ी है। साथ ही उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस 70 साल से गरीबी नहीं हटा पाई है।
PunjabKesari
उत्तराखंड के साथ भाजपा का गहरा रिश्ता
अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि यह गंगोत्री और यमुनोत्री धाम दुनिया में प्रसिद्ध हैं। यहां से जो धाराएं निकलती हैं, वह देश के करोड़ों जन के जीवन का आसरा बनी हुई है और हमारी हजारों साल पुरानी संस्कृति की साक्षी है। इसके साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड के साथ भाजपा का गहरा रिश्ता है। उत्तराखंड की रचना के लिए अगर किसी एक राजनीतिक दल ने संघर्ष किया, उत्तराखंड के निवासियों के साथ रहा तो वह भाजपा रही और कोई नहीं रहा।
PunjabKesari
NH-74 घोटाले को मोदी जी ने कठोरता के साथ उजागर कर कार्रवाई की
वहीं अमित शाह ने कहा कि एनएच 74 के घोटाले को कठोरता के साथ मोदी जी ने उजागर करके कार्रवाई करने का काम किया। देशभर के यात्री जब उत्तराखंड आते थे,तो उनके परिजन चिंतित रहते थे कि अगर भू-स्खलन या हिमपात होगा या बाढ़ आ गई तो उनका क्या होगा? लेकिन 2014 में मोदी जी ने सरकार बनते ही यहां ऑल वेदर रोड बनाने का निर्णय लिया।
PunjabKesari
उत्तराखंड की भाग्य रेखा बनने वाला ऑल वेदर रोड
अमित शाह ने कहा कि यह ऑल वेदर रोड उत्तराखंड की भाग्य रेखा बनने वाला है। यहां के टूरिज्म को आगे बढ़ाने वाला है यहां के लोगों के लिए रोजगार का बहुत बड़ा जरिया भी बनने वाला है। यह केवल ईंट पत्थर और सीमेंट का रोड नहीं है, इसके साथ भक्तों की आस्था भी जुड़ी हुई है। बता दें कि अमित शाह ने उत्तरकाशी जिले में टिहरी से भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत सहित कई बड़े भाजपा नेता मौजूद रहें। इससे पहले सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह चुनावी जनसभा को संबोधित करने उत्तराखंड पहुंचे थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static