लोकसभा चुनावों में BJP को मिली बंपर जीत पर बोले बाबा रामदेव- यह मोदी के आत्मविश्वास की जीत

punjabkesari.in Friday, May 24, 2019 - 11:08 AM (IST)

देहरादूनः लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा को मिली बंपर जीत के बाद योगगुरु बाबा रामदेव ने सोशल मीडिया पर पार्टी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आत्मविश्वास और साख की जीत है।

जानकारी के अनुसार, बाबा रामदेव ने कहा कि यह 2050 तक भारत को परम वैभवशाली बनाने के लिए जीत है। इसके साथ ही यह जातिगत और ओछी राजनीति का अंत है। उन्होंने कहा कि अब भारतीय लोकतंत्र परिपक्व होकर उभर रहा है। भाजपा और एनडीए के घटक दल ने 300 से अधिक सीटों पर अपना सिक्का जमाया है। उत्तराखंड की बात करें तो यहां भाजपा ने 2014 की तरह पांचों सीटों पर अपना परचम लहराया है।

वहीं योगगुरु ने पार्टी की जीत पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को भी बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह जीत पूरे भारत की जीत है। देश के युवा, गरीब, किसान की आशाओं की जीत है। यह भव्य विजय पीएम मोदी की 5 साल के विकास और मजबूत नेतृत्व में जनता के विश्वास की जीत है।

Nitika