जनता की सेवा करना ही भाजपा का पहला धर्मः सांसद कोश्यारी

punjabkesari.in Saturday, Mar 03, 2018 - 02:57 PM (IST)

पिथौरागढ़(यशवंत महर): पूर्व मुख्यमंत्री और नैनीताल के सांसद भगत सिंह कोश्यारी का कहना है कि त्रिपुरा और नागालैंड में भाजपा की सरकार बन रही है। उत्तर-पूर्व के लोगों ने जिस प्रकार भाजपा में आस्था व्यक्त की है भाजपा भी उसी तरह उत्साहित नजर आ रही है।

कोश्यारी का कहना है कि भाजपा राष्ट्र सेवा के लिए बनी पार्टी है। जनता का विश्वास जीतना और जनता की सेवा करना ही भाजपा का पहला धर्म है। पहले जम्मू-कश्मीर की जनता और अब उत्तर-पूर्व की जनता ने केन्द्र की मोदी सरकार के काम का इनाम उन्हें दिया है। 

कांग्रेस पर कसा तंज 
वहीं कांग्रेस के प्रर्दशन करने पर कोश्यारी ने कहा कि जिनके पास कोई काम नहीं होता है उनको कुछ काम तो चाहिए? उन्होंने कहा कि त्रिपुरा जैसे राज्य मे कांग्रेस कभी दूसरे नम्बर की पार्टी होती थी। अब वो पूरी तरह से साफ हो गई है। दूसरे राज्यों से पहले ही उसका सफाया हो चुका है इसलिए उनको गंगा किनारे तपस्या करनी चाहिए।