उत्तराखंड में 443 करोड़ की राशि से मार्च 2021 तक होंगे विभिन्न कार्य: मुख्य सचिव

punjabkesari.in Friday, Dec 04, 2020 - 05:42 PM (IST)

 

 

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने शुक्रवार को सचिवालय में केन्द्र सरकार की ‘स्पेशल असिस्टेंस फॉर कैपिटल एक्सपेंडिचर' योजना के सम्बन्ध में बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि योजना के तहत उपलब्ध करवाए गए लगभग 443 करोड़ रुपए से 31 मार्च 2021 तक विभिन्न कार्य करवाए जाने हैं।

मुख्य सचिव ने कहा कि इस राशि से लोक निर्माण विभाग, सिंचाई, पेयजल, शहरी विकास एवं पर्यटन विभागों के अन्तर्गत विभिन्न कार्यों को संपन्न करवाया जाना है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी सम्बन्धित विभाग, इस योजना से सम्बन्धित कार्यों के पूर्ण होने की समयसीमा निर्धारित करते हुए, ससमय कार्यों को पूरा करें। उन्होंने कहा कि इसकी साप्ताहिक रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

वहीं ओमप्रकाश ने कहा कि इसके लिए तृतीय पक्ष द्वारा मूल्यांकन कराया जाए। उन्होंने इसके लिए 15 दिन के भीतर एजेंसी हायर करने हेतु टेंडर प्रक्रिया शुरू करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सिंचाई विभाग को भी गुणवत्ता नियंत्रण के लिए इसी प्रकार की व्यवस्था पर कार्य किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने शहरी विकास को भी निर्देश दिए कि हरिद्वार एवं ऋषिकेश में पुराने ठोस कचरे के प्रबन्धन पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने इसे प्राथमिकता पर लेते हुए इसके लिए ठोस कार्ययोजना के साथ तेजी से कार्य किए जाने के निर्देश दिए।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static