प्रकृति पर्व हरेला की शुरुआत पर बोले CM रावत- इस सीजन में लगाए जाएंगे 2 करोड़ पौधे

punjabkesari.in Monday, Jul 06, 2020 - 06:33 PM (IST)

 

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि इस सीजन में राज्य में 2 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने देहरादून में चन्द्रबनी खालसा मे वन महोत्सव के तहत विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। वन विभाग के आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पौधारोपण अभियान की शुरूआत आज से हो चुकी है।

वहीं सीएम रावत ने कहा कि हरेला पर्व पर भी राज्य में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया जाएगा। कोविड-19 के कारण अलग-अलग चरणों में पौधे रोपे जाएंगे।
 

Nitika