मुख्यमंत्री के काफिले के लिए यातायात अधिक समय तक न रोका जाए: धामी

punjabkesari.in Friday, Sep 17, 2021 - 01:57 PM (IST)

 

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री के काफिले के लिए यातायात रोके जाने से लोगों को होने वाली परेशानी को ध्यान में रखते हुए गुरुवार को पुलिस को निर्देश दिया कि काफिले के लिए यातायात को बहुत देर तक ना रोका जाए।

यहां जारी निर्देशों में मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार से यह सुनश्चित करने को कहा है कि कार्यक्रमों में आते-जाते समय मुख्यमंत्री के काफिले की वजह से लोगों को आवागमन में अनावश्यक विलंब ना हो और यातायात अधिक समय तक ना रोका जाए। उन्होंने प्रदेश के सभी जिलों में पुलिस अधीक्षकों को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी करने को भी कहा।
 

Content Writer

Nitika