BJP के स्थापना दिवस पर बोले धामी- हम ऐसे संगठन के सदस्य, जिसके लिए हमेशा राष्ट्र रहा प्रथम

punjabkesari.in Wednesday, Apr 06, 2022 - 11:21 AM (IST)

 

देहरादूनः भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हम ऐसे संगठन के सदस्य हैं, जिसके लिए हमेशा राष्ट्र प्रथम रहा है। हमने हमेशा यह सिखा है कि राष्ट्र प्रथम, संगठन दूसरा और आदमी अंतिम। इस सिद्धांत पर हमारी पार्टी लगातार काम करती रही है।

पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ना जाने कितने लाखों कार्यकर्ताओं ने अपने जीवन को इस पार्टी के लिए समर्पित किया। आज यह वटवृक्ष बना है, उसमें निश्चित रूप से हम सभी का योगदान तो है ही लेकिन, बहुत सारे ऐसे लोग भी हैं, जिनकी 3-4 पीढ़ियां इस संगठन के निर्माण में पूरी तरह से खप गई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static