द्रौपदी मुर्मू को BJP का राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने पर बोले धामी- द्रौपदी मूर्मू पिछड़ों के दर्द को जानती हैं

punjabkesari.in Thursday, Jun 23, 2022 - 12:12 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मैं द्रौपदी मूर्मू जी को बधाई देता हूं और हमारे देश के प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृह मंत्री जी को भी धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने एक सामान्य स्थितियों में पली बड़ी, जिन्होंने समाज के हर वर्ग में काम किया है और स्वयं एक जनजातीय समाज से आती हैं।

पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू पिछड़ों के दर्द को जानती हैं और उनको राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है, जो प्रधानमंत्री जी की सोच है कि अंतिम व्यक्ति तक शासन पहुंचना चाहिए और अंतिम व्यक्ति की आवाज राष्ट्रपति भवन तक जानी चाहिए, ये उसे साकार करती है।

बता दें कि देश के सर्वोच्च पद यानी राष्ट्रपति के लिए 18 जुलाई को वोटिंग है। विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि भाजपा की अगुआई वाली एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static