स्थानीय जड़ी-बूटियों, खाद्यान्नों का शोध, संरक्षण व प्रचार हो: राज्यपाल

punjabkesari.in Tuesday, Jan 05, 2021 - 10:56 AM (IST)

 

देहरादूनः उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि राज्य की स्थानीय जड़ी-बूटियों, खाद्यान्नों तथा व्यंजनों पर शोध करके उनके संरक्षण तथा प्रचार-प्रसार के लिए कार्य किया जाना चाहिए।

राज्यपाल को राजभवन में लेखिका डॉ. वीणा शर्मा ने अपनी पुस्तक ‘वेजिटेरियन क्यूजिन फ्रॉम द हिमालयन फुटहिल्स' भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि युवाओं को स्थानीय व्यंजनों तथा खाद्यान्नों पर आधारित उद्यम के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में परम्परागत रूप से खाये जाने वाले स्थानीय व्यंजनों का प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों, व्यंजनों, खाद्यान्नों तथा संस्कृति के माध्यम को बढ़ावा देकर ही देवभूमि को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है।

वहीं बेबी रानी मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री का आत्मनिर्भर भारत का अभियान भी स्थानीयता के संरक्षण पर बल देता है। नई पीढ़ी के लोगों को अधिक से अधिक इसमें रूचि लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्य करने वाले लोगों को महिला कल्याण व विकास के कार्यों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। राज्य की मातृशक्ति यहां के सामाजिक-आर्थिक ढांचे की रीढ़ है। लेखिका डॉ. वीणा शर्मा की पुस्तक ‘वेजिटेरियन क्यूजिन फ्रॉम द हिमालयन फुटहिल्स' में उत्तराखंड के विभिन्न परम्परागत शाकाहारी व्यंजनों की पाक-विधियों का उल्लेख किया गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static