क्वारंटाइन मृतक आश्रितों को 25 लाख दें उत्तराखंड सरकारः किशोर उपाध्याय

punjabkesari.in Saturday, May 23, 2020 - 03:17 PM (IST)

 

नई टिहरीः उत्तराखंड में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने क्वारंटाइन किए गए लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। साथ ही इसे उत्तराखंड सरकार की घोर लापरवाही करार दिया है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने मृतक आश्रित परिवारों के 1-1 सदस्य को नौकरी तथा 25-25 लाख रुपए की सहायता देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह लज्जा जनक स्थिति है। क्वारंटाइन केन्द्र में मौतें, उत्तराखंड के लिए शर्म की बात है।

वहीं किशोर उपाध्याय ने कहा कि रोजी-रोटी की तलाश में बाहर गए नौजवानों को मुलुक वापसी पर अपनी जान गंवानी पड़े, इससे अधिक दुखद कुछ नहीं हो सकता।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Related News

static