अगले साल होने वाले विस चुनावों की चुनौती को सफलतापूर्वक करेंगे पार- मदन कौशिक

punjabkesari.in Friday, Mar 12, 2021 - 03:04 PM (IST)

 

देहरादूनः उत्तराखंड प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष मदन कौशिक ने शुक्रवार को कहा कि वह वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों की चुनौती को सफलतापूर्वक पार कर लेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद मदन कौशिक ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि वह आने वाले समय की हर चुनौतियों का सामना करेंगे और आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी फिर विजय हासिल करेगी। एक प्रश्न के जवाब में कौशिक ने कहा कि संगठन में फेरबदल होते रहते हैं, और इस संबंध में उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का उदाहरण देते हुए कहा कि वह पहले केंद्र में स्वास्थ्य मंत्री थे और बाद में पार्टी के अध्यक्ष बन गए। उन्होंने कहा कि हमारा कार्यकर्ता हर चुनौती को स्वीकार करता है और आगे बढ़ता है।

वहीं इससे पहले, भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कौशिक को प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया। 4 बार हरिद्वार से विधायक और मंत्री रहे कौशिक को बंशीधर भगत के स्थान पर पार्टी की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Content Writer

Nitika