BJP ''सबका साथ सबका विकास'' की विचारधारा को लेकर मजबूती से बढ़ रही आगेः राज्यसभा सांसद

punjabkesari.in Sunday, Apr 07, 2019 - 06:23 PM (IST)

रुद्रप्रयागः उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में भाजपा ने अपना स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संस्थापक अटल बिहारी वाजपेयी, दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए पार्टी के उद्देश्यों पर खरा उतरने की शपथ ली।

जानकारी के अनुसार, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मनोहरकान्त ध्यानी ने कहा कि भाजपा 'सबका साथ सबका विकास' की विचारधारा को लेकर निरन्तर मजबूती से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रति कार्यकर्ताओं की भावना और जनता का झुकाव एक अच्छे राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभा रहा है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री द्वारा संचालित जन हितैषी कार्यं से जनता को लाभ मिल रहा है।

वहीं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा की जीत सुश्चित होने का दावा किया है। उन्होंने जहां एक तरफ पीएम मोदी को सक्षम नेतृत्व बताया, वहीं दूसरी तरफ भाजपा कार्यकर्ताओं को जमीन से जुड़े होना भी बताया।
 

Nitika