केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह ने कहा- डबल इंजन की सरकार में उत्तराखंड का होगा चहुंमुखी विकास

punjabkesari.in Monday, Feb 07, 2022 - 10:51 AM (IST)

 

नैनीतालः उत्तराखंड के अल्मोड़ा में केंद्रीय राज्य मंत्री और पूर्व जनरल वीके सिंह ने कहा कि राज्य में डबल इंजन की सरकार से चहुंमुखी विकास होेेेगा।

वीके सिंह ने अल्मोड़ा में पार्टी प्रत्याशी कैलाश शर्मा के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी एक सफल प्रधानमंत्री हैं और जो 60 साल में नहीं हुआ वह प्रधानमंत्री मोदी के मात्र आठ साल के कार्यकाल में हो गया। आज विश्व में भारत की अलग पहचान है, जिससे हर भारतीय गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को उत्तराखंड से विशेष लगाव है और डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में विकास के नए आयाम गढ़े हैं। उन्होंने चार धाम के विकास के साथ ही प्रदेश का सर्वांगीण विकास किया है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों देश सुरक्षित है। हमारी सीमाएं सुरक्षित हैं। आतंकवादी आज जान बचाने को मारे मारे फिर रहे हैं।

भाजपा के राज में ही सैनिकों का सम्मान हुआ है। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और इसके पीछे कार्यकर्ताओं का योगदान है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में प्रदेश का विकास हुआ है और रेल तथा सड़कों का विस्तार, विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि आपको तय करना है कि आप विकास या भ्रष्टाचारियों के साथ खड़े हैं। उन्होंने उत्तराखंड की जनता से एक बार फिर भाजपा को विजयी बनाने की अपील की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static