गढ़वाल के केंद्रीय विश्वविद्यालय में आज छात्रसंघ चुनाव, बढ़-चढ़कर छात्र-छात्राएं ले रहे हिस्सा

punjabkesari.in Friday, Sep 07, 2018 - 04:26 PM (IST)

गढ़वालः उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र का एकमात्र केंद्रीय विश्वविद्यालय हेमवंती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में शुक्रवार को छात्रसंघ चुनाव करवाए जा रहे हैं। इसी के चलते शुक्रवार सुबह से ही वोट देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

जानकारी के अनुसार, छात्र-छात्राओं के द्वारा बढ़-चढ़कर चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लिया जा रहा है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय के मुख्य गेट के बाहर छात्र-छात्राओं के द्वारा अपने-अपने प्रत्याशी के समर्थन में नारेबाजी भी की जा रही है। 

बता दें कि केंद्रीय विश्वविद्यालय में अलग-अलग जिलों से छात्र पढ़ाई करने आते हैं। इसके चलते छात्रसंघ चुनावों में सरगर्मी का माहौल बना रहता है। वहीं चुनावों के दौरान सुरक्षा को देखते हुए विश्वविद्यालय में भारी पुलिस बल तैनात की गई है। 
 

Nitika