राम मंदिर से जुड़े स्वामी हंसदेवाचार्य की सड़क हादसे में मौत, CM योगी-त्रिवेंद्र रावत ने व्यक्त किया शोक

punjabkesari.in Saturday, Feb 23, 2019 - 01:02 PM (IST)

प्रयागराज/हरिद्वारः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह ने अखिल भारतीय संत समिति के निर्देशक स्वामी हंसदेवाचार्य के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री योगी ने लिखा है कि जगद्गुरु रामानन्दाचार्य गुरु स्वामी हंसदेवाचार्य जी महाराज की आज सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु पर गहरा दुःख पहुंचा। स्वामी जी विभिन्न आध्यात्मिक एवं धार्मिक दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करने वाले अत्यंत लोकप्रिय संत थे। वहीं त्रिवेंद्र सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि सड़क हादसे में राम मंदिर आंदोलन से जुड़े स्वामी हंसदेवाचार्य जी महाराज के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है। सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए बड़ी क्षति है। स्वामी जी का जीवन सदैव मानवता की सेवा व धर्म रक्षा के लिए समर्पित था।

प्रयागराज से हरिद्वार जाते समय उन्नाव में स्वामी हंसदेवाचार्य की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। उन्हें घायल अवस्था में लखनऊ ले जाया गया, जहां लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में उनका निधन हो गया। स्वामी हंसदेवाचार्य के साथ गाड़ी में 3 और लोग मौजूद थे, जो सुरक्षित बच गए हैं। बता दें कि, स्वामी हंसदेवाचार्य बैरागियों के मुखिया थे और साथ ही राम मंदिर निर्माण आंदोलन में अहम भूमिका निभा रहे थे।
 

Deepika Rajput