भारत का प्रतिनिधित्व कर लौटे स्वामी हरि चैतन्यपुरी, CM ने किया स्वागत

punjabkesari.in Saturday, Feb 03, 2018 - 04:29 PM (IST)

देहरादून(कुलदीप रावत): उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत शुक्रवार को दक्षिण कोरिया में अंतर्राष्ट्रीय धर्मसंसद और शांति सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व कर लौटे स्वामी हरि चैतन्यपुरी के स्वागत और सम्मान समारोह में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने उनका उत्तराखंड आगमन पर स्वागत करते हुए कहा कि स्वामी जी ने सियोल में भारतीय आध्यात्म, जीवन दर्शन और सांस्कृतिक विरासत पर दिए उद्बोधन से विश्व पटल पर भारत के ज्ञान की पहचान कराई। सीएम ने कहा कि स्वामी जी ने सियोल में भारतीय आध्यात्म, जीवन दर्शन और सांस्कृतिक विरासत पर दिए उद्बोधन से विश्व पटल पर भारत के ज्ञान की पहचान कराई। उन्होंने कहा कि भारत की धर्म ध्वजा को सियोल में फहराने वाले सन्त का देवभूमि उत्तराखण्ड में स्वागत है।

स्वामी हरि चैतन्यपुरी ने कहा कि उन्होंने भारत का गौरव नहीं बढ़ाया बल्कि भारत में जन्म लेकर उनका गौरव बढ़ा है। उन्होंने उत्तराखण्ड को देवभूमि, गंगा यमुना का उद्गम स्थल तथा भारतीय संस्कृति को सम्मान देने वाला बताया। उन्होंने कहा कि आध्यात्म को व्यवसाय ना बनाकर उसे जीवन में अपनाने से ही भारत विश्व शांति का अग्रदूत बनेगा। स्वामी हरि चैतन्यपुरी ने कहा कि भारतीय संस्कृति हमें आगे बढ़ने की हिम्मत दिखाती है। वह हमें कमजोर, डरपोक व कायर बनना नही सिखाती है।