टैक्सी यूनियन ने चारधाम जा रहे यात्रियों के वाहन को रोका, हुआ विवाद

punjabkesari.in Friday, Jun 15, 2018 - 04:10 PM (IST)

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में टैक्सी यूनियन की हड़ताल पर्यटकों पर भारी पड़ रही है। जानकारी के अनुसार, टैक्सी यूनियन से जुड़े लोगों ने शुक्रवार सुबह यात्रियों स भरी गाड़ी को रोक दिया। इसी दौरान यात्रियों और टैक्सी यूनियन में विवादभी हो गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों को जाम से बाहर निकाला। टैक्सी चालकों के चक्का जाम करने से यमुनोत्री और गंगोत्री धाम सहित गांव को जोड़ने वाली सड़कों को जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टैक्सी यूनियन की बातचीत उत्तरकाशी के सीओ और एसडीएम के साथ चल रही है। वहीं दूसरी तरफ टैक्सी चालक अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। इसके कारण स्थानीय लोगों को कई मील तक पैदल चलकर गांव में पहुंचना पड़ा रहा है।

इसके साथ ही चारधाम में आने वाले श्रद्धालु भी चक्का जाम में फंसे हुए हैं। बता दें कि प्रशासन ने शहर में भारी पुलिस बल लगा रखी है। टैक्सी यूनियन ने अपनी 12 सूत्रीय मांगों के निस्तारण के साथ ही स्पीड गवर्नर का भी विरोध कर रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static