दुष्कर्म पीड़ित 16 वर्षीय किशोरी ने नवजात को दिया जन्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Feb 28, 2019 - 02:20 PM (IST)

उत्तरकाशीः उत्तराखंंड में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पर एक किशोरी के मां बनने पर उसके साथ दुष्कर्म होने का पता चला। वहीं पुलिस के द्वारा आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, मामला उत्तरकाशी जिले का है, जहां पर थाना धरासू क्षेत्र के अन्तर्गत एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी ने अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया। किशोरी के मां बनने पर दुष्कर्म की घटना सामने आई। वहीं परिजनों के द्वारा घटना की सूचना पुलिस और बाल कल्याण समिति को दी।

बता दें कि पुलिस ने बाल कल्याण समिति की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट क अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है।



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static