पौड़ी लोकसभा सीटः तीरथ सिंह रावत पर BJP ने आजमाया दांव, बीसी खंडूरी के बेटे को देंगे टक्कर

punjabkesari.in Friday, Mar 22, 2019 - 06:10 PM (IST)

पौड़ीः उत्तराखंड में लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने पांचों उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही पौड़ी सीट से मौजदा सांसद बीसी खंडूडी ने चुनाव ना लड़ने का फैसला किया।

भाजपा ने बीसी खंडूडी के काफी करीबी रहे तीरथ सिंह रावत पर इस बार दांव आजमाया है। वहीं दूसरी तरफ इस बार तीरथ सिंह रावत की टक्कर बीसी खंडूरी के बेटे मनीष खंडूरी से होगी। 

व्यक्तिगत जीवन 
पौड़ी सीट से निर्वाचित उम्मीदवार तीरथ सिंह रावत का जन्म 9 अप्रैल 1964 को हुआ। उनके पिता का नाम कलम सिंह रावत और उनकी पत्नी का नाम डॉक्टर रश्मी त्यागी रावत है। तीरथ सिंह रावत ने हेमवती नंदन गढ़वाल विश्व विद्यालय से शिक्षा प्राप्त की है। 

राजनीतिक जीवन 
तीरथ सिंह रावत ने 1983 से 1988 तक संघ प्रचारक रहे। इसके साथ ही वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री और राष्ट्रीय मंत्री भी रहे।

साल 2000 में उत्तराखंड राज्य बनने के बाद पहले शिक्षा मंत्री चुने गए थे। इसके बाद साल 2007 में उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री चुने गए। साल 2013 में उत्तराखंड दैवीय आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के अध्यक्ष रहे।

साल 2012 में चौबटाखाल विधानसभा से विधायक बने और साल 2013 में उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बने। 

तीरथ सिंह रावत बीसी खंडूरी के बेटे को देंगे टक्कर 
वहीं तीरथ सिंह रावत को साल 2015 में राज्य की राजनीति से इतर राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी दी गई। बता दें कि भाजपा मौजूदा 3 सांसदों के साथ 2 नए चेहरों पर दांव खेल रही है।

अब देखना यह होगा की यह चेहरे अपनी सीटें जीत पाते हैं। इस चुनाव में विपक्षी दलों से कड़ी टक्कर की मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।



 

Nitika