टिहरीः ट्रॉली से गिरा निर्माण कार्य में लगा श्रमिक, दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Monday, Nov 30, 2020 - 06:13 PM (IST)

 

टिहरीः उत्तराखंड के टिहरी जनपद अंतर्गत चंबा में सुरंग निर्माण में लगे एक श्रमिक की ट्रॉली से गिर जाने के कारण सोमवार को मृत्यु हो गई।

पुलिस के अनुसार भारत कांस्ट्रक्शन कम्पनी का चम्बा में सुरंग बनाने का कार्य प्रगति पर था। आज सुरंग बनाने के काम में लगे 24 वर्षीय श्रमिक अरशद ट्रॉली से दीवार के मरम्मत कर रहा था कि अचानक से वह ट्रॉली से नीचे गिरा गया।

उसे तत्काल अन्य श्रमिक नजदीकी चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। पीड़ति ग्राम कासमपुर, जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Diksha kanojia

Related News

static