सीएम के जनता दरबार में हुए हंगामे के बाद कृषि मंत्री ने 2 महीने बाद फिर से लगाया जनता दरबार

punjabkesari.in Tuesday, Jul 31, 2018 - 06:07 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के जनता दरबार में शिक्षिका के द्वारा हंगामे के बाद मंगलवार को 2 महीने के बाद एक बार फिर से जनता दरबार लगाया गया। 

कृषि मंत्री के जनता दरबार में भारी संख्या में पहुंचे लोग 
जानकारी के अनुसार, भाजपा प्रदेश कार्यालय में कृषि मंत्री सुबोध उनियाल के द्वारा जनता दरबार लगाया गया। 2 महीने के बाद जनता दरबार लगाए जाने के कारण काफी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान लोगों ने कृषि मंत्री के समक्ष अपनी समस्याओं को रखा। सुबोध उनियाल ने कहा कि लोगों की आपदा और आर्थिक सहायता से संबंधित कई तरह की समस्याएं को सुना गया। इसके साथ ही उन्होंने समस्या के समाधान के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके साथ ही मंत्री ने कहा कि सरकार के द्वारा सीधे जनता के द्वार जाकर काम किया जा रहा है, इससे लोगों को काफी राहत मिली है। 

आपदा सहित कई समस्याओं पर हुई चर्चा 

वहीं कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश कार्यालय में काफी लंबे समय के बाद जनता दरबार लगाया गया है लेकिन मंत्रियों के द्वारा विधानसभा और अपने-अपने आवासों में कार्यक्रम का आयोजन करके लोगों की समस्याओं को सुना जाता था। बता दें कि भाजपा सरकार के द्वारा लगाए जा रहे सदैव सुर्खियों में बने रहते हैं। पहले जनता दरबार में ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडे के द्वारा जहर खा लिया गया था। इसके बाद सीएम के जनता दरबार में शिक्षिका के द्वारा हंगामा किया गया था। शिक्षिका ने सीएम के साथ अभद्र शब्दों का प्रयोग किया था। 
 

Nitika