दशहरे के पावन पर्व पर चारों धाम के कपाट बंद होने का दिन और समय हुआ तय

punjabkesari.in Friday, Oct 19, 2018 - 03:16 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में दशहरे के पावन पर्व पर चारों धाम के कपाट बंद होने का दिन और समय की घोषणा कर दी गई है। केदारनाथ धाम के कपाट 9 नवंबर और बद्रीनाथ धाम के कपाट 20 नवंबर को पूरे विधि-विधान के साथ बंद कर दिए जाएंगे। 

जानकारी के अनुसार, पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ और मार्कण्डेय मंदिर मक्कूमठ में शुक्रवार सुबह पूजा-अर्चना करने के बाद पंचाग गणना के आधार पर दिन और समय निश्चित किया गया। इसी के चलते केदारनाथ धाम के कपाट 9 नवंबर को सुबह साढ़े 8 बजे पूरे विधिविधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही बद्रीनाथ मंदिर के कपाट 20 नवंबर को दोपहर 3 बजकर 21 मिनट पर बंद होंगे। वहीं द्वितीय केदार मदमहेश्वर धाम के कपाट 22 नवंबर को सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर और तृतीय केदार तुंगनाथ धाम के कपाट 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

बता दें कि पंचकेदारों में चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट बंद होने के बाद उनकी उत्सव विग्रह डोली गुरुवार को प्राचीन सकलेश्वर मंदिर पहुंची। इस दौरान उनका फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें नए अंदाज का भोग लगाया। इसके बाद शुक्रवार भगवान रुद्रनाथ गोपेश्वर स्थित गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हो जाएंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static