CM के बाद अब भाजपा विधायक को होना पड़ा महिलाओं के गुस्से का शिकार, जानिए पूरा मामला

punjabkesari.in Sunday, Jul 15, 2018 - 05:54 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में लगातार एक के बाद एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जहां भाजपा सरकार को महिलाओं के गुस्से का शिकार होना पड़ रहा है। पहले मुख्यमंत्री को शिक्षिका के गुस्से का शिकार होना पड़ा और अब देहरादून के भाजपा विधायक पर महिलाओं ने जमकर गुस्सा निकाला। 

जानकारी के अनुसार, यह मामला देहरादून के इंदर रोड इलाके का है, जहां वहां के क्षेत्रीय भाजपा विधायक खजानदास को महिलाओं के गुस्से का शिकार होना पड़ा। विधायक ने बरसात के द्वारा हुए नुकसान का जायजा लेने आना था। इसके साथ ही विधायक ने बरसात से पीड़ित लोगों का हाल जानने के लिए विधायक के देरी से पहुंचने पर महिलाएं काफी नाराज हुई। उनकी नाराजगी का खामियाजा विधायक को विरोध झेलकर चुकाना पड़ा। इतना ही नहीं महिलाओं ने विधायक के गनर के साथ भी धक्का-मुक्की की। इसके साथ ही विधायक का बोर्ड भी निकालकर फेंक दिया। महिलाओं ने पत्थर मारकर विधायक को वहां से भगा दिया। विधायक को महिलाओं के गुस्से का शिकार होकर उल्टे पैर वापस लौटना पड़ा। 

बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री को जनता दरबार में शिक्षिका उत्तरा पंत बहुगुणा के गुस्से का शिकार होना पड़ा था। इसके बाद पौड़ी में राज्य मंत्री धन सिह रावत को महिलाओं ने गांव से बाहर खदेड़ा था। 
 

Nitika