नगर निकाय चुनावः मुख्यमंत्री ने सभी विजयी प्रत्याशियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

punjabkesari.in Wednesday, Nov 21, 2018 - 11:35 AM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नगर निकाय चुनाव में सभी विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का फैसला सर्वमान्य है। 
PunjabKesari
देहरादून नगर निगम में मेयर पद के भाजपा प्रत्याशी को दी बधाई 
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह निकाय चुनाव में भाजपा पर भरोसा जताने के लिए राज्य की जनता का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने सरकार के 20 महीने के कामकाज पर मुहर लगाई है। इसके साथ ही सीएम ने देहरादून नगर निगम में मेयर पद पर प्रचंड जीत दर्ज करने पर भाजपा प्रत्याशी सुनील उनियाल गामा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वह देहरादून की जनता का हम पर विश्वास कायम रखने के लिए आभार प्रकट करते हैं। 
PunjabKesari
हल्द्वानी नगर निगम से मेयर चुने जाने पर जोगेंद्र रौतेला को दी बधाई 
वहीं सीएम ने हल्द्वानी नगर निगम से लगातार दूसरी बार मेयर चुने जाने पर जोगेंद्र रौतेला को बहुत-बहुत बधाई दी। उन्होंने कहा कि वह हल्द्वानी की संभ्रांत जनता का भाजपा पर विश्वास कायम रखने के लिए आभार व्यक्त करते हैं। त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि हल्द्वानीवासियों ने परिवारवाद को शिकस्त दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static