मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को उत्साह और उमंग के पर्व ’लोहड़ी’ की दी शुभकामनाएं

punjabkesari.in Sunday, Jan 13, 2019 - 10:54 AM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राज्यवासियों को ट्वीट कर ’लोहड़ी’ के पावन पर्व की बधाई दी है।
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने लोहड़ी पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा कि नई फसल के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाला यह पर्व किसानों के लिए भी उल्लास का अवसर होता है और यह पर्व हम सभी में नई ऊर्जा का संचार करता है।

वहीं सीएम ने कहा कि इस पर्व पर हमें अपने सांस्कृतिक मूल्यों और सामाजिक रीति-रिवाजों के महत्व को बचाए रखने पर ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारे और सद्भाव का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static