विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट हुए बंद, अब खरसाली में विराजमान होंगी मां

punjabkesari.in Saturday, Nov 06, 2021 - 02:05 PM (IST)

केदारनाथ: उत्तराखंड में चारों धामों के कपाट बंद करने प्रक्रिया शुरु हो गई है। इसी क्रम में आज भैयादूज के पावन पर्व पर मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ यमुनोत्री धाम के कपाट भी बंद कर दिए गए। वहीं, बद्रीनाथ के कपाट 20 नवंबर को बंद कर दिए जाएंगे।

यमुनोत्री धाम के कपाट आज दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर बंद कर दिए गए। यमुना की डोली मंदिर से निकलते ही जयकारा लगने लगे, जिससे पूरा यमुनोत्री धाम का वातावरण भक्तिमय हो गया।

बता दें कि सुबह से लेकर दोपहर तक भक्तों को यमुनोत्री धाम के दर्शन करने दिया गया। वहीं, ठीक सुबह 8 बजे खरसाली से अपनी बहन यमुना को लेने के लिए शनि देव की डोली यमुनोत्री के लिए रवाना हुई, जो सुबह साढ़े दस बजे यमुनोत्री पहुंची।

Content Writer

Tamanna Bhardwaj