जूना अखाड़ा में नागा सन्यासियों का दीक्षा संस्कार शुरू, एक लाख सन्यासियों को मिलेगी दीक्षा

punjabkesari.in Monday, Apr 05, 2021 - 06:02 PM (IST)

 

हरिद्वारः नागा सन्यासियों के सबसे बड़े अखाड़े श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा में सोमवार से ‘सन्यास दीक्षा' का बृहद आयोजन शुरू हो गया है। इस अखाड़े में करीब एक लाख सन्यासियों को दीक्षा संस्कार दिया जाएगा।

जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय सचिव तथा कुंभ मेला प्रभारी महंत महेशपुरी ने बताया कि सन्यास दीक्षा के लिए सभी चारों मढ़ियों (समूहों)- 4, 16, 13 और 14 मढ़ी- के लिए नागा सन्यासियों का पंजीकरण किया गया। उन्होंने बताया कि नागा साधु बनने वाले आवेदकों की बारीकी से जांच के बाद दीक्षा के लिए केवल योग्य एवं पात्र साधुओं का ही चयन किया गया।

बता दें कि नागा सन्यासी बनने के लिए कई कठिन परीक्षाओं से गुजरना पड़ता है। इसके लिए सबसे पहले नागा सन्यासी को महापुरुष के रूप में दीक्षित कर अखाड़े में शामिल किया जाता है। 3 साल तक महापुरुष के रूप में दीक्षित सन्यासी को संन्यास के कड़े नियमों का पालन करते हुए गुरु सेवा के साथ-साथ अखाड़े में विभिन्न कार्य करने पड़ते हैं। 3 साल की कठिन साधना में खरा उतरने के बाद कुंभ पर्व पर उन्हें नागा बनाया जाता है। नागा साधु बनने के लिए दीक्षा प्रक्रिया आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद महाराज के दिशा–निर्देशन में चल रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static