विधायक ने निर्माणाधीन ब्रिज का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दी पुल बनाने की डेडलाइन

punjabkesari.in Friday, May 25, 2018 - 01:04 PM (IST)

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में टिहरी डैम बनने से हर साल डूबने वाले देवीसौड़ पुल के स्थान पर आर्च ब्रिज बन रहा है। यमनोत्री विधायक केदार सिंह रावत पुल निर्माण की धीमी गति पर सख्त हो गए है। 

विधायक पुल निर्माण की धीमी गति को लेकर हुए नाराज 
जानकारी के अनुसार, इसी के चलते यमनोत्री विधायक ने इस पुल का दौरा किया। इस दौरान विधायक पुल निर्माण की धीमी गति के देखकर काफी नाराज दिखाई दिए। उन्होंने अधिकारियों को 30 जून तक हर हाल में पुल बनाने की डेडलाइन भी दी। विधायक ने जिलाधिकारी को 50 गांव को जोड़ने वाले इस पुल के महत्व से अवगत करवाया। इसके साथ ही उन्होंने इस पुल को बरसात शुरू होने से पहले पूरा करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।

बता दें कि टिहरी डैम बनने के बाद चिन्यालीसौड़ झील में जल स्तर बढ़ने के कारण यह पुल डूब जाता है। पुल के टूटने से 50 गांवों का संपर्क भी टूट जाता है। पुल 2012 में बनना शुरू हुआ था लेकिन कांग्रेस सरकार में पुल का निर्माण कार्य रुक गया। 35 करोड़ की लागत से बनने वाले इस पुल की लागत बढ़कर 52 करोड़ हो चुकी है।  
 

Nitika