CM की फटकार के बाद जागा पुलिस प्रशासन, जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Sep 24, 2019 - 01:27 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के द्वारा पुलिसकर्मियों को फटकार लगाने के बाद पुलिस के द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस ने फरार चल रहे मुख्य आरोपी और भाजपा से निष्कासित पूर्व पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने रविवार को शराब कांड में मुख्य आरोपी को गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसी के चलते पुलिस के द्वारा छापेमारी कर घोंचू को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं इससे पहले पार्टी के द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी भाजपा नेता को उसकी प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया।

बता दें कि मुख्यमंत्री ने कहा था कि इस मामले में किसी तरह का संरक्षण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच कर लापरवाही बरतने वाले सभी लोगों पर कार्रवाई होगी।

Nitika