निकाय चुनावों के लिए सरकार ने जारी की आरक्षण सूची, पार्षदों में मची खलबली

punjabkesari.in Thursday, May 03, 2018 - 01:31 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटी सरकार ने 92 में से 83 नगर निकायों के लिए वार्डों के आरक्षण की अंतिम अधिसूचना जारी कर दी है। आरक्षण सूची जारी होते ही पार्षदों में खलबली मच गई है। 

जानकारी के अनुसार, इस बार देहरादून नगर निगम में 100 वार्डों पर चुनाव होने है। परिसीमन के बाद इसमें 72 ग्राम सभाएं जुड़ी हैं। इसी के चलते जो ग्राम में प्रधान की दावेदारी कर रहे थे, वह इस बार पार्षद का चुनाव लडेंगे। सूची में 50 सीटें सामान्य, 25 महिला, 4 पिछड़ी जाति महिला, 4 अनुसूचित जाति महिला और 1 अनुसूचित जनजाति महिला के लिए रखी गई हैं। इसके अतिरिक्त 8-8 सीटें पिछड़ी जाति और अनुसूचित जाति के लिए अलग से है। 

बता दें कि अभी आरक्षण सूची पर आपत्ति का समय भी दिया गया है। जिलाधिकारी दफ्तर में 7 दिनों के भीतर आपत्ति दी जा सकती है। 
 

Nitika