गैरसैंण राजधानी के लिए अब आर-पार का संघर्ष

punjabkesari.in Friday, Feb 16, 2018 - 05:11 PM (IST)

देहरादून: गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान, गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने के लिए बड़ा आंदोलन खड़ा करेगा। इसके लिए 17 फरवरी को देहरादून में मशाल जलूस निकाला जाएगा। इसके बाद लगातार आंदोलनात्मक कार्यक्रम किए जाएंगे।

गुरुवार को उत्तरांचल प्रैस क्लब में आयोजित प्रैस कॉन्फ्रैंस में अभियान से जुड़े नेताओं  ने गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाए जाने की जरूरत है। इसलिए राज्य सरकार को चाहिए कि वह विधानसभा सचिवालय को वहां स्थानांतरित करे। इसके साथ ही देहरादून में विधानसभा की कार्रवाई पूरी तरह से रोक दी जाए। उत्तराखंड जैसे गरीब राज्य में दो विधानसभा और दो राजधानी का कोई औचित्य नहीं है। गैरसैंण को ही एकमात्र राजधानी घोषित किया जाए। 

अभियान से जुड़े नेताओं ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन में लोग शहीद हुए लेकिन पहाड़ के साथ न्याय नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि मशाल जलूस के बाद सभी जिलों में आंदोलन होगा। अभियान के पदाधिकारियो ने बताया कि 17 फरवरी को शाम 5 बजे गांधी पार्क से कलैक्ट्रेट स्थित शहीद स्थल तक मशाल जलूस निकाला जाएगा।