3 साल बाद 11 फीट से बढ़ा नैनी झील का जलस्तर, खोले गए पांचों निकासी द्वार

punjabkesari.in Sunday, Sep 09, 2018 - 12:02 PM (IST)

नैनीतालः नैनीताल जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। इसी क्रम में नैनी झील का जलस्तर भी बढ़ गया है।

पानी के साथ-साथ गंदगी भी निकाली जा रही बाहर 
जानकारी के अनुसार, नैनी झील का जलस्तर 11 फीट 6 इंच से अधिक होने के कारण शनिवार को 3 साल के बाद झील को खोल दिया गया। झील के 5 गेटों को आधा इंच खोल दिया गया है। झील में से पानी के साथ-साथ गंदगी को भी बाहर निकाला जा रहा है। नैनी झील के जलस्तर पर नजर बनाए रखने और इसमें आते बदलावों को देखने के लिए सन् 1872 में पॉल व्हील नामक ब्रिटिशर ने तल्लीताल के डांठ में उपकरण लगाए थे। उस समय से झील के रख-रखाव के लिए कई तरह के नियमों को बनाया गया था, जिनका पालन आज तक भी किया जा रहा है।

जुलाई, 2015 में खोले गए थे निकासी द्वार 
वहीं सिंचाई विभाग के ईई ने बताया कि झील का जलस्तर बढ़ने के कारण निकासी द्वार को खोल दिया गया है। इसके साथ ही विभाग के द्वारा झील के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। झील का जलस्तर साामन्य से नीचे गिरने पर गेट को बंद कर दिया जाएगा। विभाग के द्वारा झील के जलस्तर को 11 फीट पर स्थिर रखने का प्रयास किया जाएगा। बता दें कि ब्रिटिश काल से ही यह व्यवस्था बनाई गई है कि पानी का स्तर 11 फीट तक पहुंचने पर झील के निकासी द्वार खोल दिए जाएंगे। इससे पहले जुलाई , 2015 में झील का जलस्तर 11 फीट तक पहुंचने पर निकासी द्वार खोल दिया गया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static