नवरात्र के पहले दिन की गई मां शैलपुत्री की पूजा

punjabkesari.in Monday, Mar 19, 2018 - 12:08 PM (IST)

देहरादून: उत्तराखंड में नवरात्र के पहले दिन राजधानी दून सहित राज्यभर में श्रद्धा और भक्ति के साथ शक्ति पूजन किया गया। नव दुर्गा के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री का विधि विधान से पूजन किया गया। कलश और घट की स्थापना की गई। 

मंदिरों में श्रद्धा के साथ मां शैलपुत्री का भावपूर्ण वंदन किया गया। रविवार को नवरात्र के पहले दिन ब्रह्म मुहूर्त से ही द्रोणनगरी में मां शक्ति को समर्पित श्लोक-मंत्र गुंजायमान होने लगे। घरों, मंदिरों, मठों, आश्रमों और तमाम नदियों के किनारे श्रद्धालुओं ने मां शैलपुत्री के दिव्य स्वरूप का स्मरण किया। नव दुर्गा में पहली शैलपुत्री की महानता का वर्णन किया गया। लोगों ने व्रत रखा और रात्रि पूजन के बाद प्रसाद ग्रहण किया। 

रविवार सुबह मां कालिका मंदिर में मां कालिका का विशिष्ट अभिषेक और श्रृंगार किया गया। इसके साथ ही घट स्थापना की गई। ढोल-नगाड़ों के साथ मां की आरती हुई। दुर्गा अनुष्ठानों का पाठ हुआ।   

Punjab Kesari